Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 11:11 AM (IST)
न्यूज फ्लैश: गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीमाटी रोड ट्यूलाडुंगरी में शुक्रवार को बस्ती की महिलाओं का गुस्सा अचानक फूट पड़ा। दोपहर में महिलाएं हाथों में झाड़ू और डंडा लेकर सड़क पर उतर आयीं और ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि अब इलाके में किसी भी हाल में ब्यूटी पार्लर नहीं चलने दिया जाएगा। अगर किसी ने हिमाकत की, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, गोलमुरी थाना प्रभारी ने हाल ही में इलाके के कई ब्यूटी पार्लरों को बंद करवाया था। इन पार्लरों को लेकर लगातार स्थानीय लोगों की शिकायतें मिल रही थीं। बस्ती की महिलाओं का आरोप है कि इन ब्यूटी पार्लरों में सही गतिविधियां नहीं हो रही थीं और इनसे समाजिक माहौल खराब हो रहा था।
महिलाएं एकजुट होकर नारेबाजी करने लगीं और कहा कि वे अपनी बस्ती की इज्जत और सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देंगी। उनके हाथों में झाड़ू और डंडा होना इस बात का प्रतीक था कि अगर प्रशासन ने कड़ा कदम नहीं उठाया, तो वे खुद आगे आकर कार्रवाई करेंगी।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि बस्ती में अब किसी भी तरह का ब्यूटी पार्लर नहीं खुलेगा। अगर किसी ने दुकान खोलने की कोशिश की, तो उसका सामूहिक रूप से विरोध किया जाएगा।
वहीं, पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है ताकि माहौल बिगड़े नहीं। लेकिन ट्यूलाडुंगरी की महिलाओं का यह स्पष्ट संदेश है कि वे अब अपने इलाके में ब्यूटी पार्लरों को बर्दाश्त नहीं करेंगी।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.