Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 19:01 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर के बागबेड़ा इलाके से महिला सुरक्षा को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ कुछ युवकों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ की गई। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, महिला की साड़ी खींचकर उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का भी आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब महिला अपने इलाके में मौजूद थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क उठे और उसके साथ मारपीट करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने महिला को बुरी तरह पीटा और उसकी साड़ी खींचकर उसे अपमानित किया। इस पूरी घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मिली शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.