Publish Date: Mon, 22 Sep 2025 16:44 PM (IST)
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई. जब एक महिला ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. यह दर्दनाक घटना प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर घटी, जहां बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली 37 वर्षीय सौदामिनी राय ने आजाद हिंद एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक प्लेटफॉर्म से पटरी की ओर उतरी और तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के सामने कूद गई. घटना इतनी भयावह थी कि वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को इसकी सूचना दी। आरपीएफ टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गंभीर हालत में रेलवे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्तमान में शव को रेलवे अस्पताल के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। मृतका की पहचान सौदामिनी राय के रूप में की गई है। वह बर्मामाइंस स्थित सी9/एल कैरेज कॉलोनी फुटबॉल मैदान के पास की निवासी थीं। उनके पति अनिल राय टाटानगर रेलवे में कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। परिवारिक सूत्रों के अनुसार सौदामिनी राय के दो छोटे बच्चे भी हैं। अचानक उठाए गए इस कदम से परिवार सदमे में है और पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सौदामिनी हमेशा सामान्य और खुशमिजाज दिखती थीं। लेकिन उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह किसी को समझ में नहीं आ रहा है। पारिवारिक स्तर पर भी इस घटना के पीछे के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस और आरपीएफ मामले की जांच में जुटी है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.