JAMSHEDPUR : गोलमुरी कलगीधर स्कूल के पास दो गुटों में हिंसक झड़प, खूब वायरल हो रहा है वीडियो


Publish Date: Tue, 19 Aug 2025 16:26 PM (IST)


 

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलगीधर स्कूल के पास मारपीट का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो आज मंगलवार 19 अगस्त के दोपहर से खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते देखे जा रहे हैं। मारपीट करने वाले युवकों की संख्या अधिक है। इनमें से कुछ डंडे से भी लैस हैं। वीडियो वायरल होने के बाद गोलमुरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोलमुरी पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि रविवार की देर रात गोलमुरी के कलगीधर स्कूल के पास दो गुटों में मारपीट हुई थी।


यह वीडियो उसी मारपीट के दौरान किसी ने अपनी छत से बना लिया था और इसे वायरल कर दिया। पुलिस को जांच में पता चला है कि रविवार की देर रात जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने जांच कर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बतया जा रहा है कि रविवार को दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था।


पहले पक्ष की ओर से गोलमुरी अटल क्लिनिक के पास रहने वाली सोनी चौबे ने पुलिस को बताया कि रात लगभग 9:20 बजे उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। उनके साथ के लोगों के साथ भी मारपीट की गई. वहीं दूसरी तरफ से केडी प्लेट, केबुल टाउन निवासी नेहा कौर ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात करीब 10 बजे कुछ लोग एक कार में सवार होकर आए और गाली-गलौज करने के बाद उनके साथ मारपीट की। नेहा कौर की ओर से दर्ज प्राथमिकी में अवतार, आरिफ, शेरा सिंह, जग्गे सिंह, आकाश वाणिया और कार चालक को नामजद किया गया है।



घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस ने दोनों एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानेदार के अनुसार, घटनास्थल के आसपास से वीडियो फुटेज और चश्मदीदों से बयान लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की भूमिका की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी तरह की और अप्रिय घटना न हो।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.