JAMSHEDPUR : साकची थाना पर हंगामा प्रदर्शनकारियों को पड़ा भारी, दर्ज हुआ गंभीर आपराधिक मामला,


Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 20:02 PM (IST)


 

जमशेदपुर : साकची थाना परिसर में गुरुवार, 12 जून को किए गए हंगामेदार प्रदर्शन का अंजाम अब प्रदर्शनकारियों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। करीब 50-60 लोगों के इस उग्र और हथियारबंद जमाव के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इसे कानून व्यवस्था के खिलाफ गंभीर चुनौती मानते हुए कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि ये प्रदर्शनकारी बिना किसी पूर्व अनुमति या सूचना के थाना गेट पर इकट्ठा हुए और लाउडस्पीकर से नारेबाजी करते हुए सरकारी बैनर को फाड़ डाला। इस बैनर पर थाना परिसर में संचालित विभिन्न कार्यालयों की जानकारी अंकित थी, जिसे सार्वजनिक संपत्ति की श्रेणी में माना जाता है।

प्रदर्शनकारियों में अमित अग्रवाल, राकेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, दीपल विश्वास, शशांक शेखर, कंचन दत्ता, मोंटी अग्रवाल, गुड्डू सिंह, नवजोत सिंह सोहेल, अभिषेक श्रीवास्तव, रितेश झा, दिलीप पासवान और प्रकाश दुबे सहित अन्य कई नाम सामने आए हैं। ये सभी टाटा मैजिक वाहन (JH05AZ 3986) में सवार होकर आए थे और लाठी-डंडे एवं अन्य हथियारों से लैस थे।

घटना सरस्वती पूजा 2025 के दौरान काशीडीह में हुई मारपीट से जुड़ी मानी जा रही है। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उनके लोगों को जेल से रिहा किया जाए, जो कि पुलिस ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद बदले की भावना से इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बिना अनुमति के जमाव, घातक हथियार रखने, शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और लाउडस्पीकर अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई राजेश कुमार को सौंपी गई है।

थाना प्रभारी ने कहा कि कानून के अनुसार सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद थाना परिसर और आस-पास के इलाकों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। साथ ही आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।

यह प्रदर्शन अब प्रदर्शनकारियों के लिए कानूनी शिकंजे का रूप ले चुका है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को इसका अंजाम भुगतना ही पड़ेगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.