Publish Date: Sat, 24 May 2025 08:56 AM (IST)
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुटु पेट्रोल पंप के पास बकरी चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से लाठी और रॉड से पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार देर शाम की है। घायल युवकों की पहचान सन्नी यादव (निवासी कीताडीह मानस मंदिर) और चंदन मिश्रा (निवासी हरहरगुटु) के रूप में हुई है। बागबेड़ा पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंच दोनों को भीड़ से बचाया और इलाज के लिए खासमहल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां सन्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के संबंध में चंदन मिश्रा ने बताया कि वह अपने दोस्त सन्नी यादव के साथ टेंपो में सवार होकर पैसेंजर लेकर महुलडीह गया था। वापसी में दोनों एक दुकान के पास सिगरेट पीने के लिए रुके, जहां टेंपो खड़ा करने को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों वहां से निकल गए, लेकिन कुछ ही देर में 8 से 10 गाड़ियों में सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
टेंपो भगाने के दौरान हरहरगुटु पेट्रोल पंप के पास एक मोड़ पर वाहन पलट गया। इसी दौरान पीछा कर रहे युवकों ने दोनों को पकड़ लिया और बकरी चोरी का आरोप लगाकर लाठी व रॉड से हमला कर दिया। चंदन मिश्रा के अनुसार, उन्होंने बार-बार बताया कि उन्होंने कोई चोरी नहीं की है, लेकिन फिर भी भीड़ ने उनकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस की तत्परता से दोनों की जान बच सकी। फिलहाल बागबेड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.