Publish Date: Tue, 04 Nov 2025 11:09 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सीतारामडेरा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने शहर के बड़े व्यापारी हरेराम सिंह के घर पर हुई फायरिंग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी के पांडे घाट से की गई. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. इससे पहले भी इस मामले में शामिल एक आरोपी को रांची पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि जमशेदपुर पुलिस ने भी एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फायरिंग मामले में शामिल दो अपराधी पांडे घाट क्षेत्र में देखे गए हैं. सूचना के आधार पर डीएसपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अपने अपराध कबूल कर लिए हैं।
गौरतलब है कि कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के नाम पर व्यापारी हरेराम सिंह से रंगदारी मांगी गई थी, और मांग पूरी न होने पर अपराधियों ने घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पहले दशरथ शुक्ला को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. बाद में जमशेदपुर पुलिस ने भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, और अब दो और अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है. एसएसपी पीयूष पांडे ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.