JAMSHEDPUR : जेम्को महानंद बस्ती के दो मासूम बच्चों को ब्लड कैंसर... परिवार वालों ने लगाई मदद की गुहार... आप भी मदद को बढ़ाइए हाथ...


Publish Date: Sat, 11 Jan 2025 18:32 PM (IST)


 

news flash: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्को महानंद बस्ती के आस्तिक प्रमाणिक के जुड़वा बच्चे ब्लड कैंसर से
पीड़ित है. पूरा परिवार दोनों बच्चों के इलाज में अस्त-व्यस्त है. बच्चों के माता-पिता की आंखें दरवाजे पर लगी रहती है कि शायद कोई आ जाये और मदद के साथ ऐसी दुआ दे जाये कि उसके कलेजे के टुकड़े फिर से खिलखिला उठे।


हर आहट पर उस बच्चे के माता- पिता को एक तारणहार का अहसास होता है, पर नजर उठाते ही शून्य से सामना होता है और फिर निराश हो जाते हैं. इस परिवार के लिए शहर के हर हाथ उठनी चाहिए, दुआकर बच्चों को बचाना है' अभियान शुरू होना ही चाहिए. बच्चे के पिता आस्तिक प्रमाणिक इलेक्ट्रिक मिस्त्री का काम करते हैं, जबकि मां आशा गृहिणी हैं।


पिता का कहना है कि नौ वर्षीय आयुष और आदित्य जुड़वा हैं. शायद इसलिए दोनों बेटे ब्लड कैंसर की बीमारी से एक साथ।जूझ रहे हैं. दोनों बच्चों का
इलाज सीएमसी वेल्लोर में चल रहा है, लेकिन इलाज महंगा है और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से इलाज ठीक से नहीं हो पा रहा है।





सूचना मिलते ही समाजसेवी करनदीप सिंह...

सूचना मिलते ही समाजसेवी करनदीप सिंह परिजन से जानकारी लेने घर पहुंचे, तो परिजन ने बताया की पिछले दोनों ही आस्तिक प्रमाणिक अपने दोनों पुत्र का इलाज सीएमसी वेल्लोर में करा रहे हैं। साथ ही परिजन ने बताया की आस्तिक प्रमाणिक एक मजदूर है उनका कहना है की मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत इलाज करवाने की मांग की है।


वहीं समाजसेवी करनदीप सिंह को आस्तिक प्रमाणिक की मां आशा लोटा प्रमाणिक ने जानकारी दी है। साथ ही करनदीप सिंह ने डीसी को ट्वीट कर मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत इलाज करवाने की मांग की है। आशा है कि इस विषय में जल्द संज्ञान लिया जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.