JAMSHEDPUR : परसुडीह में लूट की वारदात के 2 घंटे के भीतर दो अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने लूटा गया सामान किया बरामद


Publish Date: Tue, 10 Jun 2025 11:18 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई लूट की वारदात में पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की। स्कूटी सवार दो अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार अनूप कुमार मंडल के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए उनका पर्स, मोबाइल, ₹1200 नगद, जरूरी दस्तावेज और बाइक की चाभी लूट ली। यह घटना थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर, जमशेदपुर ब्लॉक कार्यालय के पास घटी।



सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा के रहने वाले भरत सिंह और रोहित मछुआ को घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से पीड़ित का सैमसंग मोबाइल, नगद ₹1200, बाइक के कागजात और चाभी बरामद की इस संबंध में विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और विभिन्न थाना क्षेत्रों से जेल जा चुके हैं। डीएसपी ने पुलिस टीम की तत्परता और सजगता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.