JAMSHEDPUR : मानगो-पारडीह फ्लाईओवर को लेकर 30 दिन तक बदला ट्रैफिक, भारी वाहनों का परिचालन बंद, छोटी गाड़ियों के लिए ये होगा मार्ग और समय, पढ़े पूरी खबर और जाने....


Publish Date: Sun, 23 Nov 2025 11:21 AM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो–पारडीह फ्लाईओवर और स्वर्णरेखा नदी पुल निर्माण के कारण 25 नवंबर से 24 दिसंबर तक यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. स्कूली वाहनों के लिए समय निर्धारित किए हैं. वे मात्र दो घंटे ही इस रूट से जा सकते हैं. छोटे वाहनों के लिए सुबह और दिन में अलग मार्ग तय किए हैं. निर्माण स्थल पर बढ़ते काम और मशीनरी की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि फ्लाईओवर का महत्वपूर्ण डाउन रैंप और संबंधित संरचनाएं बिना किसी बाधा के पूरी हो सकें. इस अवधि में आम नागरिकों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई मार्गों पर अस्थायी यातायात नियम लागू किए जाएंगे।

मानगो से पारडीह चौक तक पूर्ण प्रतिबंध....


नए आदेश के तहत मानगो चौक से पारडीह चौक के बीच भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. ट्रकों और बड़े कमर्शियल वाहनों को पारडीह चौक से मानगो की तरफ आने से रोक दिया गया है और उन्हें डिमना चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा. इस व्यवस्था का उद्देश्य फ्लाईओवर के नीचे बढ़ती भीड़ और जाम की स्थितियों को न्यूनतम करना है, जिससे निर्माण कार्य बिना रुकावट जारी रह सके।


सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आने की अनुमति.....


स्कूलों के समय को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कुछ विशेष रियायतें दी हैं. बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक तक स्कूल बसों व स्कूल वैन को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आने की अनुमति होगी. हालांकि इसी अवधि में मानगो चौक से पारडीह की ओर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा. सुबह 8 बजे के बाद अगले दिन सुबह 6 बजे तक मानगो चौक से पारडीह रोड की ओर वाहनों का आवागमन सामान्य रहेगा, लेकिन बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.