Publish Date: Tue, 12 Aug 2025 09:40 AM (IST)
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत किताडीह ग्वालापट्टी में 5 अगस्त 2025 की शाम हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस वारदात में घायल रवि यादव पर हमले के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को जानकारी दी कि 5 अगस्त की शाम लगभग 5:38 से 6:00 बजे के बीच रवि यादव, पिता कन्हैया यादव, निवासी किताडीह ग्वालापट्टी को कुछ व्यक्तियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।
6 अगस्त 2025 को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की. जांच में पता चला कि घायल रवि यादव और निहाल तिवारी के बीच कुछ माह पूर्व मारपीट हुई थी. समझौते के बावजूद निहाल तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रवि यादव की हत्या की योजना बनाई. घटना के दिन निहाल तिवारी और समीर कुमार सिंह उर्फ पांडु स्कूटी (नं.JH05CE-5462) पर सवार होकर किताडीह ग्वालापट्टी नाला के पास पहुंचे. यहां रवि यादव ने समीर को देख अपनी गाड़ी रोक दी और उससे झगड़ा करने लगा।
उसी दौरान निहाल तिवारी ने अपने बैग से पिस्टल और कट्टा निकालकर रवि यादव पर पांच से छह राउंड फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद दोनों स्कूटी से फरार हो गए. इस मामले में प्राथमिकी अभियुक्त समीर कुमार सिंह उर्फ पांडु और अप्राथमिकी अभियुक्त विवक साह व संजय वर्मा उर्फ संजु वर्मा को गिरफ्तार किया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.