Publish Date: Fri, 12 Sep 2025 09:51 AM (IST)
जमशेदपुर : हेमंत सरकार के इशारे पर आदिवासी नेता सूर्या हाँसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर और नगड़ी क्षेत्र में रिम्स-2 परियोजना के बहाने आदिवासियों की रैयती ज़मीन अधिग्रहण की साजिश के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के आठ मंडलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सीबीआई जांच की मांग की। मुख्य वक्ता सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने कहा कि “आदिवासियों की ज़मीन किसी भी कीमत पर हड़पने नहीं दी जाएगी। भाजपा हर स्तर पर इसका विरोध करेगी।” कार्यक्रम के संयोजक सुबोध झा और सह–संयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि यह लड़ाई आदिवासी स्वाभिमान की रक्षा और न्याय दिलाने की है। युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह, जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, परसुडीह मंडल संयोजक रामप्रसाद जायसवाल, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हनु जैन, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल, एमजीएम मंडल अध्यक्ष सूरज साह, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र कुमार, प्रदीप मुखर्जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, संजय सिंह, नागेंद्र पांडे, धनंजय उपाध्याय, अभय चौबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, उपाध्यक्ष नीरज सिंह, शशि सिंह, भारती देवी, रीना सिंह, सुनीता देवी, संगीता पात्रो, आरती शर्मा, सरोजनी देवी, अनीता देवी, मनोज सिंह, धीरज सिंह, बम दुबे, राजेश सिंह, सुमित शर्मा, ईश्वर सोरेन, राम सिंह मुंडा, पूर्व एसटी मोर्चा अध्यक्ष विना नाथ सिरका, संदीप सिंह, विशाल सिंह, सुरेश प्रसाद, राजकमल यादव, मुकेश सिंह, मुखिया राजकुमार गौड़, राकेश चौबे, अनमोल वर्मा सहित हजारों कार्यकर्ता।
(आयोजक मंडलों से जुड़े अन्य कई वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं के नाम प्राप्त होते ही जोड़े जाएंगे।) प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर हेमंत सरकार से तुरंत सीबीआई जांच कराने और आदिवासी हितों की रक्षा की मांग दोहराई।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.