JAMSHEDPUR : मानगो में जलजमाव से मचा हाहाकार, अपार्टमेंट डूबा, बाहर नहीं निकल पा रहे लोग, नालों की सफाई न होने से उभरा आक्रोश, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Thu, 19 Jun 2025 11:11 AM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर में हो रही लगातार बारिश ने मानगो के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित ऑप्टिमस टावर समेत कई अपार्टमेंट में जलजमाव की स्थिति बन गई है। आप्टिमस अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी भर गया है, जिससे वहां खड़े सारे वाहन डूब चुके हैं। लोगों में डर है कि अगर पानी बिजली के बोर्ड तक पहुंचा तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ऑप्टिमस टावर में रहने वाले इफ्तेखार अली ने बताया कि इस मामले की सूचना कई बार मानगो नगर निगम को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नगर निगम के एक सिटी मैनेजर निर्मल ने तो यह तक कह दिया कि “कल रात से सैकड़ों लोग फोन कर रहे हैं, किस-किस की समस्या सुलझाएं?”इसी इलाके में दुकान चलाने वाले वसीम अहमद का कहना है कि जब से यह नाला बना है, तब से इसकी नियमित सफाई नहीं हुई है। इस वर्ष तो पूरी तरह सफाई नहीं कराई गई। बीते साल रोड नंबर 10 और 11 के पास जेसीबी मशीनें लगाकर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सफाई की गई थी, लेकिन पूरा नाला साफ नहीं कराया गया।


नतीजा ये हुआ कि नाले में गाद जम चुकी है, जिससे पानी का बहाव रुक गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब कोई प्रभावशाली व्यक्ति फोन करता है, तभी नगर निगम सक्रिय होता है और सफाई करवाई जाती है। आम लोगों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देता।गौरतलब है कि हर वर्ष नाले की सफाई के लिए नगर विकास विभाग से लाखों रुपये का बजट आता है। लोग होल्डिंग टैक्स भी नियमित रूप से जमा करते हैं, फिर भी सफाई कार्य अधूरा ही रहता है। इससे लोगों में मानगो नगर निगम के प्रति जबरदस्त नाराजगी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.