Publish Date: Sat, 08 Feb 2025 20:27 PM (IST)
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के डोबो पुल पर रोजाना की तरह टहलने गई एक युवती को कार पर सवार बदमाश वे पीछे से हथियार सटा दिया. घटना के बाद युवती डरी-सहमी सी किसी तरह से वहां से बच बचाकर भागी और थाने पर पहुंची. अब घटना की जांच पुलिस कर रही है. घटना के बारे में युवती का कहना है कि वह मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 12 की रहने वाली है. रोजाना की तरह वह अपनी सहेली के साथ टहलने के लिए घर निकली हुई थी।
करीब रात के 8 बजे दोनों अपने घर की तरफ लौट रही थी. इस बीच ही कार पर सवार बदमाश ने गाड़ी रोकी और पीछे से पीठ पर हथियार सटा दिया. घटना के समय युवती को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था. इसके बाद वह किसी तरह से वहां से बचकर भागी और सीधे थाने पर पहुंची. घटना के बाद युवती पहले बिष्टूपुर थाने पर पहुंची हुई थी. यहां पर पुलिस ने यह कह कर चलता कर दिया कि मामला सोनारी थाने की है. इसके बाद युवती वहां पहुंची और घटना की लिखित शिकायत की।
घटना के समय युवती को लगा कि पुल पर पुलिस रोजाना की तरह ड्यूटी कर रही होगी, लेकिन शुक्रवार की रात 8 बजे पुलिस वहां पर नजर नहीं आई. इसके बाद युवती और भयभीत हो गई थी. उसे कुद समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर बदमाश ने उसके साथ ही ऐसा क्यों किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.