Publish Date: Thu, 24 Jul 2025 16:00 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक अज्ञात युवती ने मानगो स्थित छोटा पुल से स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी. इन दिनों नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानगो थाना को सूचना दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
घटनास्थल से युवती की जूती और नकाब बरामद हुआ है, जिसे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. मानगो थाना के एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती मुस्लिम समुदाय से प्रतीत हो रही है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने युवती की तलाश के लिए स्थानीय मछुआरों की मदद ली है. साथ ही गोताखोरों की टीम भी नदी में रेस्क्यू अभियान चला रही है।
नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण तलाशी अभियान में कठिनाई हो रही है, बावजूद इसके पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही है. मानगो थाना पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेजी है और युवती की तस्वीर व बरामद सामानों की जानकारी साझा की है. अब तक कोई व्यक्ति युवती की पहचान के लिए सामने नहीं आया है. घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवती के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत मानगो थाना से संपर्क करें।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.