Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 10:04 AM (IST)
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। फॉर्म एरिया स्थित क्वार्टर नंबर 16/19 में रहने वाली 28 वर्षीय महिला मालती कुमारी ने शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, घटना के समय मालती घर में अकेली थी। उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था, जबकि दोनों बच्चे स्कूल में थे। इसी दौरान महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पीड़ा बयां की और फिर कमरे में लगे पंखे से चुन्नी के सहारे फांसी लगा ली।
घटना का पता चलते ही परिजन मालती को तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल (टीएमएच) लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाइव वीडियो में मालती ने अपने पति सहदेव यादव को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसने साफ तौर पर कहा कि पति द्वारा रोज़ाना प्रताड़ित किए जाने और आपसी विवादों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।
मालती के मायके वालों ने भी पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई ने बताया कि मालती की शादी वर्ष 2013 में सहदेव यादव से हुई थी। सहदेव टाटा स्टील में ठेका कर्मी है। शादी के बाद से ही संबंधों में तनाव बना रहता था। उन्होंने कहा कि उनकी बहन को लंबे समय से पति द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था।
पति हिरासत में......
घटना की जानकारी मिलने पर कदमा थाना पुलिस सक्रिय हुई और फेसबुक लाइव वीडियो को आधार मानते हुए सहदेव यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और परिजनों के बयान इस मामले में अहम साक्ष्य होंगे। मालती का मायका गिरिडीह जिले में है, जबकि उसका ससुराल कोडरमा जिले में है। वह वर्तमान में कदमा स्थित फॉर्म एरिया क्वार्टर में अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी। इस घटना से दोनों परिवारों पर गहरा सदमा पहुंचा है।
शनिवार को पुलिस की देखरेख में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।नइस घटना ने एक बार फिर से घरेलू विवाद और सोशल मीडिया पर बढ़ते आत्महत्या प्रसारणों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पति से पूछताछ जारी है।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.