Publish Date: Tue, 17 Jun 2025 09:56 AM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड में आज यानी 17 जून से मॉनसून का असर दिखने लगा है। राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे।मौसम में ठंडक आएगी और लोग गर्मी से राहत महसूस करेंगे। जमशेदपुर सहित आसपास के कई इलाकों में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने मौसम को सुहाना महसूस किया।
मौसम विभाग ने राज्य भर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया गया है कि गरज, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सोमवार देर रात गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, गिरिडीह और हजारीबाग जैसे जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा गर्मी मेदिनीनगर में रही, जहां तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं रांची में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी। साथ ही बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून सक्रिय हो जाएगा।
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.