Publish Date: Mon, 24 Nov 2025 16:15 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागान शाही रोड नंबर 7 निवासी वकार अहमद द्वारा दर्ज कराई गई चोरी की शिकायत का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया. आश्चर्यजनक रूप से इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता और घर के मालिक वकार अहमद को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने उनके पास से सोने की एक चेन, चार कानबाली और एक अंगूठी बरामद की, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पटमदा डीएसपी ने बताया कि सिटी एसपी के निर्देशन एवं उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने शिकायतकर्ता को संरक्षण में लेकर गहन पूछताछ की. पूछताछ के दौरान वकार अहमद ने स्वीकार किया कि घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने के कारण उन्होंने तनाववश खुद ही 22 नवंबर की रात, जब पूरा परिवार सो रहा था, चोरी की साजिश रची. इसके बाद उन्होंने अपने ही घर में नकली चोरी का नाटक करते हुए घटना को बाहरी चोरी का रूप देने की कोशिश की।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.