Publish Date: Sun, 03 Aug 2025 08:41 AM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास की रहने वाली मनीषा कौर (27) की हत्या उसके ही पति गुरप्रीत सिंह उर्फ सागर ने चाकू से गला रेत कर दी. हत्या करने के बाद वह बिना किसी को कोई जानकारी दिये बिना घर से निकल गया. गोलमुरी पुलिस ने मनीषा के पति सागर को डोबो के पास से गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया।
घटना शुक्रवार की देर रात करीब 2 से 3 बजे की है. सागर ठेकेदारी में काम करता है. घटना के संबंध में सागर की बड़ी मां मंजीत कौर ने बताया कि सागर सुबह ड्यूटी के लिए जाता था. पति काे ड्यूटी भेजने के बाद मनीषा अपने कमरे में थोड़ी देर आराम करती थी. शनिवार को जब सप्लाई वाटर आने पर जब मनीषा नहीं दिखी, तो उसकी सास मनीषा को उठाने गयी. कमरे का दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आया, लेकिन दरवाजा खुला था. जब मनीषा की सास कमरे में गयीं, तो वह दंग रह गई, देखा मनीषा बेड पर पड़ी हुई है और उसका गला कटा हुआ था।
उससे काफी खून बह रहा था. उसके बाद मनीष की सास ने घटना की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को दी. यह बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गया. इसके बाद आसपास के कई लोग मौके पर पहुंचे गए. सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इस दौरान पुलिस ने कमरे को सील कर फॉरेंसिक जांच टीम को फोन कर बुलाया जांच टीम ने मौके से कई नमूनों को लिया।
छानबीन के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि शुक्रवार की देर रात सागर और मनीषा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. उसके बाद सागर घर में रखा चाकू लेकर आया और गला रेतकर मनीषा का हत्या कर दिया. हत्या करने के बाद वह बिना किसी को कुछ बताये घर से निकल गया. इस दौरान वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ दिया था. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मनीषा और सागर ने 9 साल पहले 2016 में प्रेम विवाह किया था. प्रेम विवाह करने की वजह से मनीषा के मायकेवालों ने उससे हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ लिया था. मनीषा को एक बेटा और एक बेटी है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.