Publish Date: Mon, 28 Jul 2025 17:40 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एक बहुचर्चित बिल्डर द्वारा ठगे जाने पर अधिवक्ता कृपाल सिंह की पुत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दुखड़ा मीडिया के सामने रखा और न्याय की मांग की। उन्होंने बताया कि आरोपी बिल्डर आकाश अग्रवाल ने योजनाबद्ध तरीके से कई लोगों को धोखा दिया और उनके जीवन की गाढ़ी कमाई को हड़प लिया।
प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब वे एफआईआर की प्रति लेने संबंधित थाना पहुंचे, तो थानेदार ने कहा कि बिना एसएसपी कार्यालय से लिखित निर्देश आए, वे एफआईआर की प्रति नहीं देंगे। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआर की प्रति दी भी जाएगी, तो उस पर अलग तारीख डाली जाएगी। साथ ही, पुलिस अधिकारी ने सलाह दी कि इस मामले में वे किसी भी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या लोकल मीडिया प्रतिनिधि से संपर्क न करें, जो कि संविधान के चौथे स्तंभ के रूप में लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा, "हमने कानून में विश्वास रखकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक की प्रक्रिया से लगता है कि न्याय पाना आसान नहीं है। जैसा कि कहा गया है – ‘न्याय में देरी, न्याय से वंचित होना है’ – हमारे साथ भी वही हो रहा है।"
अधिवक्ता कृपाल सिंह ने बताया कि यह मामला केवल एक व्यक्ति या परिवार का नहीं है, बल्कि कई ऐसे लोग हैं जो इस धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस का उद्देश्य सिर्फ अपना पक्ष रखना नहीं है, बल्कि जमशेदपुर के लोगों को आगाह करना भी है, ताकि वे आकाश अग्रवाल जैसे धोखेबाजों के जाल में न फंसें।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिले। साथ ही, उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई इस लड़ाई में साथ देना चाहे, तो वे सदा आभारी रहेंगे।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.