JAMSHEDPUR : मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात


Publish Date: Thu, 21 Aug 2025 10:23 AM (IST)


 

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री स्व. रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री रामदास सोरेन का 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि दिशोम गुरु और मेरे बाबा शिबू सोरेन जी के निधन के कुछ ही दिनों बाद रामदास सोरेन जी के चले जाने की पीड़ा मेरे लिए असहनीय है। यह राज्य और मेरे जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। इस वजह से जो शून्यता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने स्मृति-शेष रामदास सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई थी। अलग झारखंड की लड़ाई में वे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में सक्रिय रहे और आंदोलन में उनका अहम योगदान था। उनका स्वभाव सरल और सहज था तथा वे अपने सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव याद किए जाएंगे।


उन्होंने स्मृति-शेष रामदास सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई थी। अलग झारखंड की लड़ाई में वे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में सक्रिय रहे और आंदोलन में उनका अहम योगदान था। उनका स्वभाव सरल और सहज था तथा वे अपने सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव याद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री के रूप में रामदास सोरेन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचना मजबूत करने, नई पहल शुरू करने और गांव-देहात के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रामदास सोरेन अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां और कार्य हमेशा समाज को ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.