JAMSHEDPUR : टाटानगर पार्किंग या फिर झंझट पार्किंग ?? कर्मी अगर परिचय देने के बाद डीएसपी को नहीं पहचान रहें तो फिर आम आदमी का क्या हाल होता होगा सोचिए जरा!


Publish Date: Mon, 21 Jul 2025 09:50 AM (IST)


 

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग कर्मियों की गुंडागर्दी, डीएसपी का वाहन रोका, विवाद बढ़ा तो पुलिस ने खदेड़कर पीटा

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग इन दिनों झंझट पार्किंग बन गई है। रविवार को पार्किंग कर्मियों की गुंडागर्दी का आलम यह रहा कि उन्होंने डीएसपी का वाहन तक रोक दिया। जानकारी के मुताबिक डीएसपी जब स्टेशन पहुंचे तो पार्किंग कर्मियों ने उनसे परिचय मांगना शुरू कर दिया। बावजूद इसके कि उन्होंने परिचय दे दिया, पार्किंग कर्मी उन्हें पहचान ही नहीं सके और बहस करने लगे।

देखते ही देखते मामला बढ़ गया और विवाद इतना गहरा गया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया। जब पार्किंग कर्मी नहीं माने और उलझने लगे तो पुलिस ने खदेड़कर उनकी पिटाई कर दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब डीएसपी के वाहन को रोककर पार्किंग कर्मी इस तरह की बदसलूकी कर सकते हैं तो आम आदमी के साथ उनका व्यवहार कैसा होगा, यह सोचने वाली बात है।

लोगों ने बताया कि पार्किंग ठेकेदार और उसके कर्मियों का रवैया लंबे समय से तानाशाही वाला रहा है। ठेकेदार वाहवाही बटोरने और पैसा वसूलने में मशगूल रहता है, लेकिन आम जनता को सुविधा देने की बजाय उन्हें रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।

रेलवे स्टेशन प्रशासन से मांग की गई है कि पार्किंग कर्मियों की गुंडागर्दी पर तत्काल कार्रवाई हो ताकि टाटानगर स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को बेवजह मानसिक प्रताड़ना का सामना न करना पड़े।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.