JAMSHEDPUR : टाटा स्टील कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत... घर पर पसरा मातम....


Publish Date: Sun, 16 Mar 2025 18:47 PM (IST)


 

JAMSHEDPUR : टाटा स्टील के गम्हरिया स्थित टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) के मशीन शॉप कर्मचारी गोलमुरी गाढ़ाबासा निवासी 40 वर्षीय प्रितपाल सिंह की ड्यूटी जाने के दौरान शनिवार को मौत हो गयी. सुबह 5:15 बजे वे ड्यूटी जाने के लिए अपने घर गाढ़ाबासा स्थित निवास स्थान से अपनी गाड़ी से निकले. थोड़ी दूर जाने पर वह सड़क पर ही गिर गए. राहगीरों ने उनके परिवार के लोगों को घर जाकर बताया तो परिवार के लोग और मोहल्ले के लोग प्रितपाल सिंह को घर लेकर जाने लगे ताकि उसे आराम से बैठाकर पानी वगैरह पिलाया जाए. परंतु उसी वक्त उल्टी आने पर चेहरे का हावभाव देखकर परिवार के लोग तत्काल टाटा मेन अस्पताल लगभग 5:45 बजे पहुंचे।

जहां डॉक्टरों द्वारा देखने के बाद प्रितपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया. चूकि प्रीतपाल की मौत सड़क पर हुई थी, इसलिए प्रशासन द्वारा उनका पोस्टमार्टम कराया गया. लगभग 12:30 प्रीतपाल सिंह के परिवार को शव को सौंप दिया गया।



प्रीतपाल सिंह के शव को घर से जुगसलाई गुरुद्वारा साहब लाया गया. जहां समाज के लोगों द्वारा प्रीतपाल सिंह के शव पर शॉल ओड़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. उसके बाद बिस्टुपर पार्वती घाट में उनका दाह संस्कार कर दिया गया. इस मौके पर टिस्को ग्रोथ शॉप यूनियन के महासचिव शिव लखन सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, हरबंस सिंह, दिनेश कुमार, प्रभु कुमार, सुखविंदर सिंह शाबी, अमोलक सिंह, सिमरन सिंह, उनके भाई एवं सैकड़ो की संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए शामिल हुए. स्वर्गीय प्रीतपाल सिंह अपने पीछे बुजुर्ग माता बलवीर कौर पत्नी एवं छोटे-छोटे दो बच्चे एवं दो भाइयों का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.