JAMSHEDPUR : एसडीएम धालभूम के नेतृत्व में साकची जेल में औचक छापामारी...अपराधियों पर नकेल कसने के लिए महीने में दो बार होगी जांच.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 07 Mar 2025 09:51 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार साकची जेल में देर रात औचक तलाशी ली गयी. धालभूम के अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुष कैदियों के दोनों वार्डो की गहन चेकिंग की गई. इस चेकिंग के दौरान जेल के अंदर से कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया. इसके अलावा जेल में लगे सीसीटीवी का फुटेज, विजिटर रजिस्टर, कारा परिसर की भी जांच की गई, परंतु किसी भी प्रकार कोई संदिग्ध वस्तू नहीं मिली।


जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी काराओं में माह में कम से कम दो बार औचक तलाशी ली जा रही है. कतिपय कुख्यात बंदियों द्वारा कारा से संगठित अपराध संचालन की सभावना बनी रहती है, जिससे विधि व्यवस्था एवं अपराध नियन्त्रण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. एसओपी का पालन करते हुए रेड किया गया. एसडीएम धालभूम के नेतृत्व में गठित टीम में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, दो डीएसपी जिला अवर निबंधक, अंचल अधिकारी जमशेदपुर, डीएसओ, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, सीओ मानगो, बीडीओ जमशेदपुर, ए एम सी मानगो नगर निगम, एस ओ अक्षेस तथा भारी पुलिस बल शामिल थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.