JAMSHEDPUR : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता मानगो मेयर पद के लिए ठोकेगी ताल


Publish Date: Tue, 09 Dec 2025 17:49 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर:पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने अपनी शादी की सालगिरह में एक बड़ा ऐलान करते हुए पत्नी सुधा गुप्ता को मानगो से मेयर पद के लिए मैदान में उतार दिया। इसके बाद मानगो में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और राजनीति भी तेज हो गई है।यह घोषणा उन्होंने उस वक्त की।जब दोनों अपनी शादी की सालगिरह मनाने ओम प्रकाश सिंह के गैराज सह कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। धीरे-धीरे जुटी भीड़ ने कार्यक्रम को चुनावी रंग दे दिया।


सुबह से ही जवाहर नगर रोड नंबर 15 के सामने बने कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। जैसे ही बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी पहुंचे, पूरे परिसर में नारे गूंजने लगे। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर दंपति का स्वागत किया। सालगिरह पर केक काटकर दोनों ने खुशी कार्यकर्ताओं के साथ बांटी।


दावेदारी की घोषणा करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो हमेशा से उनकी प्राथमिकता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुधा गुप्ता इलाके के विकास में नई भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला जनता और पार्टी पर निर्भर रहेगा। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस घोषणा के बाद मानगो शहर की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है और लोगों का ध्यान अब सुधा गुप्ता की उम्मीदवारी पर टिका है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.