JAMSHEDPUR : जिला पुलिस अस्पताल के नए भवन का एसएसपी पीयूष पांडे ने किया उद्घाटन, पढ़े पूरी खबर क्या क्या मिलेगी सुविधाएं


Publish Date: Sat, 04 Oct 2025 09:54 AM (IST)


 

जमशेदपुर : साकची स्थित जिला पुलिस अस्पताल अब नए रूप में तैयार हो गया है. करीब 35 लाख रुपये की लागत से किए गए जीर्णोद्धार कार्य के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर एसएसपी पीयुष पांडेय और सिटी एसपी शिवाशीष ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया. साकची में पुराने जेल की बाउंड्री से सटे और साकची-मानगो टेंपो स्टैंड के पास स्थित जिला पुलिस अस्पताल का नवनिर्मित स्वरूप शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े इस अस्पताल का नए सिरे से जीर्णोद्धार कर आधुनिक रूप दिया गया है।


उद्घाटन अवसर पर एसएसपी पीयुष पांडेय और सिटी एसपी शिवाशीष ने अस्पताल का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान कई पुलिस अधिकारी और कर्मी भी उपस्थित थे. जिला पुलिस अस्पताल का ऐतिहासिक महत्व है. यह अविभाजित बिहार के दौर में स्थापित दूसरा पुलिस अस्पताल था. पहला रांची पुलिस मुख्यालय परिसर में और दूसरा जमशेदपुर के साकची में. लगभग 70 वर्ष पुराने इस अस्पताल में वर्ष 1998 तक पुलिसकर्मियों के इलाज के लिए बेड की सुविधा उपलब्ध थी. समय के साथ भवन जीर्ण-शीर्ण होता गया और अस्पताल सेवाएं ठप हो गईं।

अब पुलिस विभाग की पहल पर इसका संपूर्ण नवीनीकरण किया गया है. अस्पताल में रंग-रोगन, मरम्मत, फर्नीचर और बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है ताकि पुलिसकर्मियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके. एसएसपी ने इस मौके पर कहा कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अस्पताल को पुनर्जीवित किया गया है. भविष्य में इसमें और चिकित्सा सुविधाएं जोड़ने की योजना है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.