JAMSHEDPUR : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी देवनगर बाराद्वारी के नए अध्यक्ष बने रवि जयसवाल


Publish Date: Thu, 02 Oct 2025 13:38 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक सामाजिक संस्था श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, देवनगर बाराद्वारी में बड़ा बदलाव किया गया है। संगठन की पुरानी कमिटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। इस चुनावी प्रक्रिया में तमाम सदस्यों ने एकजुट होकर रवि जयसवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक के दौरान नए अध्यक्ष के चयन को लेकर माहौल बेहद सौहार्दपूर्ण रहा। सभी सदस्यों ने एकमत से रवि जयसवाल के नेतृत्व पर भरोसा जताया। अध्यक्ष बनने के बाद रवि जयसवाल ने कहा कि कमिटी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह सिर्फ पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा प्रयास रहेगा कि दुर्गा पूजा जैसे महापर्व को और भव्य, अनुशासित और समाजोपयोगी रूप में आयोजित किया जाए। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी कमिटी की भूमिका को और मजबूत किया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में पूजा पंडाल को सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा। युवा पीढ़ी को कमिटी से जोड़ने के लिए विशेष योजनाएँ तैयार की जाएंगी।नकमिटी के अन्य सदस्यों ने भी उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में संस्था और अधिक संगठित और सक्रिय होगी। मौके पर कई वरिष्ठ नागरिक, स्थानीय लोग और समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान मुख्य रूप से नागेश प्रसाद, राजेश सिंह, पप्पु सिंह, राजेश कुमार, अजय दास उर्फ बाबू, सुशील ठाकुर, उपेन्द्र यादव, विक्की मेहर, अमीत कुमार मिश्रा, विकास सिंह, राजेश वर्मा, शंकर यादव, पिंटू साव, दीपक कुमार, बिट्टू कुमार, अनिल वर्मा, विशाल सिंह, गुलु कुमार, राजीव चौधरी आदि मौजूद थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.