Publish Date: Thu, 08 May 2025 10:39 AM (IST)
जमशेदपुर : शहर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित तिस्ता रोड के क्वार्टर नंबर 22 में रविवार रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में 35 वर्षीय युवक विकास पासवान की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। विकास सोनारी के पंचवटीनगर का निवासी था और सीएच एरिया में एक कारोबारी की कार चलाता था।
घटना रविवार रात 8 बजे से 11 बजे के बीच की है, जब विकास अपनी मौसेरी बहन रिंकी देवी के घर आया हुआ था। उसी समय रिंकी का ममेरा भाई राज बहादुर भी वहां मौजूद था। शराब पीते समय दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि राज बहादुर ने विकास की बुरी तरह पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात करीब 11 बजे विकास की पत्नी रूपा कुमारी को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचीं और अपने घायल पति को टीएमएच अस्पताल लेकर गईं। इलाज के दौरान मंगलवार रात विकास की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल ने रुपए के अभाव में शव सौंपने से इनकार कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही कदमा थाना पुलिस सक्रिय हुई और मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर राज बहादुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। डॉक्टरों के अनुसार, विकास के सिर के पिछले हिस्से सहित शरीर के कई भागों में गहरी चोट के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.