JAMSHEDPUR : सोनारी की महिला को अपनी ही बहन से बच्ची गोद लेना पड़ा महंगा, बेटी को छीना, लगाए गंभीर आरोपी, जब डीसी ऑफिस के सड़क पर बैठकर रोने लगी महिला, फिर क्या हुआ देखिए video


Publish Date: Fri, 11 Jul 2025 09:12 AM (IST)


 

जमशेदपुर : सोनारी निवासी पिंकी देवी ने बाल कल्याण समिति को भेजे स्पष्टीकरण पत्र में कहा है कि उनकी बहन रशमी सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और तथ्यहीन हैं। पिंकी देवी ने बताया कि उनकी बहन ने अपनी सबसे छोटी बेटी शानवी राज को जन्म के तुरंत बाद ही त्याग दिया था। बच्ची का जन्म 19 जनवरी 2019 को हुआ था। जन्म के बाद से ही रशमी सिंह के पति संजीत कुमार सिंह बच्ची को स्वीकार नहीं कर रहे थे और उसे बेसुध हालत में गंदे कपड़ों पर रखा जाता था, जिसके कारण उसके शरीर पर घाव हो गए थे। बच्ची कुपोषित हो गई थी और उसकी जान को भी खतरा था।

पिंकी देवी ने अपने पत्र में लिखा है कि उनकी बहन रो-रोकर उनसे गुहार लगाई थी कि वे इस बच्ची को अपने पास रख लें, नहीं तो उसका पति कभी भी उसे मार सकता है। इसके बाद मंझली बहन और परिवार की सहमति से शानवी राज को पिंकी देवी अपने घर ले आईं और तभी से वह बच्ची उनकी बेटी की तरह उनके पास रह रही है। पिंकी देवी ने बच्ची की देखभाल, इलाज और स्कूल की पढ़ाई से जुड़े दस्तावेज भी समिति को उपलब्ध कराए हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बहन और बहनोई की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वे अक्सर उनसे पैसों की मदद मांगते थे। जनवरी 2025 में उन्होंने 10 लाख रुपये कार खरीदने के लिए मांगे थे। रुपये देने से इनकार करने पर वे लोग शानवी को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन बच्ची ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। इस पर संजीत कुमार सिंह ने बच्ची के साथ मारपीट भी की थी।

पिंकी देवी ने बताया कि उनके बहनोई का आपराधिक इतिहास रहा है और वे चोरी के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। वर्तमान में वे ठेले पर चाट-पापड़ी बेचकर परिवार चलाते हैं। उन्होंने कहा कि शानवी राज उनके और उनके पति के पास सुरक्षित है, वे ही उसकी पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण कर रहे हैं।

पिंकी देवी ने समिति से निवेदन किया है कि बच्ची की मानसिक स्थिति को देखते हुए यदि पूछताछ करनी ही है तो घर पर, उनकी मौजूदगी में की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी बहन यदि चाहे तो परिवार न्यायालय से उचित आदेश प्राप्त कर सकती हैं, परंतु बाल कल्याण समिति में उनकी शिकायत तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने समिति से अनुरोध किया है कि इस नोटिस को खारिज किया जाए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.