JAMSHEDPUR : कुछ लोग दौड़ा रहे थे...भागकर... टाटानगर स्टेशन में मालगाड़ी पर चढ़ा किशोर.... हाइटेंशन तार के चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा.... हालत गंभीर...


Publish Date: Fri, 04 Apr 2025 08:49 AM (IST)


 

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोर ट्रेक्शन तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया. इससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. घायल किशोर को तत्काल आरपीएफ की टीम ने रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. वर्तमान में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


आरपीएफ ने जवानों ने पहुंचाया अस्पताल....

आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश मोहन के अनुसार, प्लेटफार्म संख्या चार पर उक्त किशोर को कुछ यात्री खदेड़ रहे थे. बचने के प्रयास में वह प्लेटफार्म संख्या तीन और चार के बीच खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया. इस दौरान वह ट्रेक्शन वायर से निकलने वाले हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर झुलस गया. घटना के बाद स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुट गई. वहीं, तुरंत ही आरपीएफ जवान भी मौके पर पहुंच गए और घायल को मालगाड़ी के डिब्बे से उतार कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

नशे का आदि है किशोर....

थाना प्रभारी ने बताया कि घायल किशोर उलीडीह क्षेत्र का निवासी है और नशे का आदी है. उसके पास से नशे में उपयोग होने वाला एक ‘डेन्ड्राइट गम’ भी बरामद हुआ है. संभावना जताई जा रही है कि किशोर किसी यात्री का सामान चोरी कर भाग रहा होगा, और लोग उसे खदेड़ रहे थे. उनसे बचने के लिए वह मालगाड़ी पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर घायल हो गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.