Publish Date: Fri, 01 Aug 2025 11:15 AM (IST)
जमशेदपुर : भुइयांडीह चंडीनगर में जगन्नाथ राम पर पिस्तौल की बट से हमला करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। गोलमुरी के गाढाबासा निवासी साबा सिंह उर्फ लड्डू को सीतारामडेरा पुलिस ने पिछले 48 घंटे से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में पहले गिरफ्तार किए गए युवकों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि हमला करने के लिए साबा सिंह ने ही उन्हें पिस्तौल उपलब्ध कराई थी। इसी आधार पर पुलिस अब हथियार की बरामदगी और सप्लाई चैन को लेकर जांच तेज कर चुकी है। गौरतलब है कि 18 जून को भुइयांडीह चंडीनगर निवासी जगन्नाथ राम ने सीतारामडेरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने अपने बेटे अशोक दास समेत चार अन्य युवकों पर पिस्तौल से हमला करने का आरोप लगाया था।
इस मामले में अशोक दास, बीरेंद्र भगत, राधे भुइयां, ओमप्रकाश शर्मा और सोमनाथ नामता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस की निगाहें साबा सिंह से पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क का खुलासा करने पर टिकी हैं। संभावना है कि पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.