Publish Date: Tue, 23 Dec 2025 09:02 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मृतक की पहचान गोलमुरी टुईलाडूंगरी निवासी जसपाल सिंह उर्फ गोगी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जसपाल सिंह गोगी मकान का किराया लेने के लिए जेमको बजरंग नगर इलाके में गए थे। इसी दौरान वे किसी अनहोनी का शिकार हो गए। कुछ देर बाद उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में जसपाल सिंह को गोलमुरी स्थित टीनप्लेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के भाई सरबजीत सिंह ने चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई की हत्या की गई है। उन्होंने मृतक के भाड़ेदार माधवी दत्ता पर सीधा आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि किराया और अन्य विवाद को लेकर पहले से ही तनाव चल रहा था और इसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। परिजन मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहे हैं।
वहीं, इस पूरे मामले पर गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक हृदय रोग से पीड़ित था। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब सभी की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.