JAMSHEDPUR : देर शाम नहाने गया युवक खरकई नदी में डूबा पूरे इलाके में सनसनी, तलाश जारी


Publish Date: Wed, 28 May 2025 09:21 AM (IST)


 

जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकई नदी में मंगलवार देर शाम को एक युवक की डूबने से सनसनी फैल गई। युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक एक युवक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।



घटना की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ौदा घाट पर सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं हैं और पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त और उसके परिजनों को सूचित करने में जुटी है। मौके पर भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.