JAMSHEDPUR : बच्ची से छेड़खानी के आरोप में घाघीडीह जेल में संविदाकर्मी के पद पर कार्यरत संजय सिंह की पिटाई....


Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 11:15 AM (IST)


 

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक अपार्टमेंट की छत पर एक बच्ची के साथ गलत करने का प्रयास किया गया। पूरी वारदात अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्ची के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने लेकर गई, जहां आगे की पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति घाघीडीह सेंट्रल जेल में कक्षपाल के पद पर कार्यरत संजय कुमार है। उसने बच्ची को पहले बहला-फुसलाकर अपने फ्लैट में बुलाया और उसके साथ गलत करने का प्रयास किया। किसी तरह बच्ची वहां से भाग निकली और अपने परिवार को पूरी घटना बताई।

घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। भीड़ के कारण थाने में कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी।।घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसका बयान दर्ज किया जाएगा। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.