Publish Date: Wed, 18 Jun 2025 09:57 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां गोलमुरी नमदा बस्ती निवासी युवक पियूष मिश्रा के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित ने साकची थाना में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पियूष मिश्रा के अनुसार, दिनांक 15 जून 2025 को रात के लगभग 11:20 बजे वह होटल कैनालसाइड से निकलकर बाइक के माध्यम से अपने घर जा रहा था। इसी बीच इंडा चौक के पास कुछ अज्ञात युवकों ने पहले उसे घेरा, फिर बहाना बनाकर उसे नीचे उतारा और लोहे की किसी धारदार चीज से उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि मारपीट के बाद उसके पास से सोने का चैन, हेडफोन, एक बैग जिसमें करीब ₹2200 रुपए थे, छीन लिए गए। हमले के बाद पियूष किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल ले गए, जहाँ उसका इलाज हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को शिकायत सौंपी गई। पियूष ने बताया कि हमला करने वाले 5 युवकों में से एक रोहित पाठक और दूसरा दीपू ओझा था। पीड़ित ने साकची थाना प्रभारी से लिखित शिकायत में आग्रह किया है कि अपराधियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.