Publish Date: Sat, 13 Sep 2025 08:38 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के मेन रोड में शुक्रवार कि रात अवैध रूप से बालू लदे हाईवा ने एक टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया और हंगामा किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू से भरा हाईवा मेन रोड से होते हुए क्रॉस नंबर रोड 12 की ओर मुड़ा उसी दौरान चालक ने अचानक वाहन को पीछे करने की कोशिश की, तभी पीछे से आ रहे टेंपो को टक्कर मार दी. हादसे में टेंपो चालक बुरी तरह घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने घायल चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया दुर्घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. वहीं पुलिस ने जाम हटाने में अथक प्रयास किए और काफी देर बाद यातायात सामान्य हो पाया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवा अवैध रूप से बालू लेकर जा रहा था. इसी लापरवाही की वजह से यह दुर्घटना घटी. पुलिस ने मौके से बालू लदे हाईवा को जब्त कर लिया है. फिलहाल चालक की तलाश जारी है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर अवैध रूप से बालू का गाड़ियों का आवागमन बंद कराया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.