Publish Date: Mon, 15 Dec 2025 16:25 PM (IST)
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र से साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित आरक्षी चालक मनीष कुमार दुबे को साइबर ठगों ने अपना निशाना बना लिया। ठगों ने उनके दो बैंक खातों से कुल 1 लाख 4 हजार 900 रुपये की अवैध निकासी कर ली।
पीड़ित आरक्षी चालक मनीष कुमार दुबे ने बताया कि साइबर ठगों ने बेहद शातिर तरीके से उनके बैंक खातों में सेंध लगाई। एक खाते से 90,000 रुपये, जबकि दूसरे खाते से 14,900 रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता चलते ही उनके होश उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने संबंधित थाना और साइबर सेल को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ठगों ने किस तरीके से बैंक खातों की जानकारी हासिल की।
इस घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि आम जनता ही नहीं, बल्कि पुलिसकर्मी भी साइबर ठगों के निशाने पर हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.