Publish Date: Fri, 09 Jan 2026 10:42 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुईलाडुंगरी इलाके में मंगलवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी और दहशत फैल गई, जब 20 से 22 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने सरबजीत सिंह के साथ लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर हिंदू बस्ती निवासी सुखराज के साथ मौके पर पहुंचे थे और सभी के हाथों में लाठी-डंडे व अन्य घातक हथियार थे। हमला करने के बाद बदमाशों ने इलाके में जमकर उत्पात मचाया, यहां तक कि वहां खड़ी दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल सरबजीत सिंह को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
इधर, सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस हमले के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.