Publish Date: Fri, 17 Oct 2025 12:41 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक महिला ने रांची निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह शिकायत कदमा क्षेत्र की एक महिला ने साकची स्थित महिला थाना में दर्ज कराई है। महिला ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि रांची के रहने वाले संदीप पाटिल ने पहले उससे प्रेम संबंध बनाए और फिर शादी का वादा कर धोखा दिया।
शिकायत के अनुसार, महिला और संदीप की मुलाकात एक डेटिंग एप के माध्यम से हुई थी। बातचीत का सिलसिला कुछ ही समय में नजदीकियों में बदल गया। दोनों कई बार अलग-अलग होटलों और शहरों में मिलते रहे। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। महिला ने बताया कि संदीप ने खुद को अविवाहित बताया और जल्द शादी करने की बात कही।
महिला के अनुसार, कुछ महीनों बाद उसे पता चला कि संदीप पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। जब उसने संदीप से शादी का वादा पूरा करने की बात कही, तो उसने इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, संदीप ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने बात सार्वजनिक की, तो वह उसे झूठे मुकदमे में फंसा देगा, उसकी हत्या करा देगा या आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देगा।
महिला ने अपने बयान में यह भी उल्लेख किया है कि संदीप की मां किरण देवी, बहन कुमारी इस्मिता और परिवार के अन्य सदस्य भी इस साजिश में शामिल थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे डराने और चुप कराने की कोशिश की। साकची महिला थाना की पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच टीम ने इस पूरे प्रकरण की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.