JAMSHEDPUR : सुंदरनगर रेलवे फाटक के पास रेलवे का चला बुलडोजर, 24 आशियानों को किया ध्वस्त, लोग ने कहा बारिश में कहां जाएंगे


Publish Date: Wed, 11 Jun 2025 12:48 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर में रेलवे प्रशासन ने मंगलवार दोपहर बुलडोजर चलाकर रेलवे फाटक के आस-पास बने कुल 24 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया. लोगों को पहले नोटिस देकर आगाह किया गया था, जिसके बाद वे अपने घरों से सामान बाहर निकाल कर चले गए. रेलवे प्रशासन ने सायरन बजाकर कार्रवाई की और लोगों के आशियानों को एक-एक कर उजाड़ दिया. इस कार्य में कोई विरोध नहीं हुआ. यह कार्रवाई रेलवे के जमीन पर हो रहे काम के लिए अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई. रेलवे की इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने आशियानों से जल्दी-जल्दी बर्तन, कपड़े, लकड़ी और अन्य सामान समेटकर बाहर निकलते दिखे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कई परिवार अपने सामान को बचा नहीं सके।



लोगो ने कहा की पिछले 20 से 25 साल से हमलोग यहाँ पर रह रहें थें और आज रेल प्रसासन ने घर और दुकानों को बुलडोजर लगा कर तोड़ दिया गया, हमलोगो को नोटिस मिला था. लेकिन अब हमलोग बारिश के मौसम में कहां जायेंगे. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने की किसी भी कार्रवाई से पूर्व यह निर्देश दे रखा है कि प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि वे कहीं और पुनर्वास कर सकें. लेकिन सुंदरनगर में इस आदेश की सरेआम अवहेलना की गई. स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्हें सिर्फ एक नोटिस थमाया गया और फिर रेलवे ने बुल्डोजर चला दिया। न कोई सर्वेक्षण हुआ, न कोई पुनर्वास योजना सामने रखी गई. एक महिला, जिनका घर इस कार्रवाई में उजड़ गया, रोते हुए बोलीं, “हमने अपनी जिंदगी की सारी जमा-पूंजी से यह झोपड़ी बनाई थी. अब हम बच्चों को लेकर कहां जाएं?

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.