JAMSHEDPUR : प्रेस क्लब ने दी दिवंगत पत्रकार मनीष सिन्हा और अजय पांडेय को श्रद्धांजलि....


Publish Date: Thu, 13 Mar 2025 19:04 PM (IST)


 

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ने दिवंगत पत्रकार मनीष कुमार सिन्हा और घाटशिला के दिवंगत पत्रकार अजय पाण्डेय की स्मृति में शोक सभा का आयोजन कर पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि दीं। प्रेस क्लब में संपन्न शोक सभा में पत्रकारों ने पुष्पांजलि के बाद दो मिनट का मौन रखा और आत्मा की शांति की कामना की। प्रेस क्लब के संरक्षक सह चमकता आइना के संपादक जयप्रकाश राय ने कहा कि मनीष सिन्हा ने जमशेदपुर में क्राइम रिपोर्टिंग को नई पहचान दी. पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण उल्लेखनीय है।


उन्होंने कहा आँचलिक पत्रकारिता से अजय पांडेय का असमय चले जाना भी हम सब के लिए भारी क्षति है। सनद रहे प्रभात खबर के पत्रकार मनीष सिन्हा का विगत 11 मार्च को तथा घाटशिला प्रभात खबर के पत्रकार अजय पांडेय का निधन विगत 15 फरवरी को हुआ था। आज शोक सभा के दौरान रामकांडेय मिश्रा, गोविंद पाठक, राघवेंद्र, संदीप सवर्ण, अध्यक्ष मनोज सिंह ने भी अपने विचार रखे। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव विनय पूर्ति ने दिया।


इस दौरान कोषाध्यक्ष अजय महतो, कुमुद जेनामुनी, अजय शंकर, नागेंद्र शर्मा, त्रिलोचन सिंह, रत्नेश तिवारी, मो अकबर, मनोज सिंह, इंद्रजीत सिंह पिंटू, प्रभात कुमार, नानक सिंह, सुदर्शन शर्मा, अमजद खान, बृजकिशोर गोस्वामी, आशीष तिवारी, रोहित सिंह, रवि शंकर, चाणक्य शाह, राजेश सिंह, रंजित ओझा, विनय उपाध्याय, अभिषेक पीयूष, प्रसेंजीत सिंह, अमिताभ वर्मा, अनवर, नागेन्द्र कुमार, रवि चौबे आदि के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025


दिल दहला देने वाली घटना : शादी के महज 15 दिन बाद, 27 वर्षीय पत्नी ने 53 साल के पति की कर दी हत्या

  12 Jun 2025


Jac 10th result : आज 12.30 बजे जारी होगा जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट किस वेबसाइट पर देख सकते हैं.... पढ़े पूरी खबर

  27 May 2025


JAMSHEDPUR : मानगो वर्कर्स कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट

  23 May 2025


BREAKING : साकची के HOTEL-EL-DORADO युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक युवती समेत चार को भेजा जेल....

  13 May 2025


BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर

  10 May 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.