JAMSHEDPUR : पत्रकार पर हमले के खिलाफ प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने उपायुक्त के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन... जिला के पत्रकार हित पर भी हुआ चर्चा.. डीसी ने सुरक्षा और सहयोग का दिया भरोसा... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 24 Dec 2024 17:52 PM (IST)


 

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर गिरिडीह में पत्रकार अमरनाथ सिन्हा के साथ मारपीट की घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला के पत्रकारों की सुरक्षा और सहूलियतों पर भी ध्यान आकृष्ट किया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में बताया गया है कि हम पत्रकारो पर पत्रकारिता के दौरान या उसके बाद हो रहे हमले के मामले को लेकर झारखंड में पत्रकार सुरक्षा हेतु एक विशेष कानून लाने की कृपा करें।


श्रीमान यह आप को भी ज्ञात होगा कि विगत दिनों गिरिडीह में ईटीवी भारत के पत्रकार अमरनाथ सिन्हा के साथ गिरिडीह के टोल प्लाजा पर समाचार संकलन के दौरान टोल प्लाजा के कुछ गुंडे तत्वों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया जो देश के चौथे स्तंभ को अवैध तरीके से हिलाने का प्रयास है। इसका जमशेदपुर प्रेस क्लब के सदस्य, पदाधिकारी एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी पत्रकार घोर निंदा करते हुए सरकार से मांग करते है कि, पत्रकारों की सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाए जिस पत्रकार निर्भीक होकर समाचार संकलन करने का काम करे, एवं लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियां, खामियां एवं सभी तरह के समाचार पहुंचा सके।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री महोदय से जमशेदपुर प्रेस क्लब यह मांग करती है कि जिस तरह से गिरिडीह में पत्रकार अमरनाथ सिन्हा के साथ में हुआ है, इसकी पुनरावृत्ति द्वारा ना हो और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।

जमशेदपुर प्रेस क्लब सरकार से अभी मांग करती है कि गिरिडीह टोल प्लाजा जो की सरकार के बंद करने के निर्देश के बावजूद टोल प्लाजा वसूली कर रहा था उस टोल प्लजा के संवेदक पर भी विधिसम्मत करवाई हो, जिससे वैसे गुंडा तत्वों के बीच यह संदेश जा सके की पत्रकार कोई भीड़ का हिस्सा नहीं है।

मुख्यमंत्री महोदय से यह भी जमशेदपुर प्रेस क्लब मांग करती है कि झारखंड राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त एवं एसएसपी / एसपी/जोन के डीआईजी सहित सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया जाए कि राज्य के किसी भी जिले में किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय ना हो एवं गिरिडीह के तरह की घटना की पुनरावृति ना हो।



उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जिला में पत्रकारों के हितों और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय महतो के साथ वरिष्ठ पत्रकार अरिंदम सिन्हा, मनोज सिंह, रत्नेश तिवारी, संदीप सवर्ण, मो अकबर, आशीष तिवारी, सुदर्शन शर्मा, भोला प्रसाद, इम्तियाज इंतु, राजेश सिंह, अनिमेष सेनगुप्ता, विनय उपाध्याय, बिजेंद्र कुमार, सरफराज अहमद, वरुण कुमार, रंजीत ओझा, मंजीत सिंह, जावेद आलम, आनंद राव, आलोक पांडे आदि शामिल थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.