JAMSHEDPUR : जेम्को में प्रकाश मिश्रा के गुर्गों ने रितेश सिंह पर किया हमला, रितेश पर हमला पुरानी रंजिश हो सकता है कारण, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 15:33 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर के जेम्को टेल्को क्षेत्र स्थित मिश्रा बागान में शनिवार को कुख्यात अपराधी प्रकाश मिश्रा के गुर्गों ने रितेश सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश का हिस्सा हो सकता है. हमले में शामिल आरोपियों की पहचान संदीप पांडेय, परवेज अंसारी, रोहित सिंह, राजू यादव और अग्नि पाठक के रूप में हुई है। ये सभी प्रकाश मिश्रा गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, पिछले वर्ष महेश मिश्रा पर गोली चलाने की घटना में रांची के होटवार जेल से संचालित साजिश का खुलासा हुआ था, जिसमें प्रकाश मिश्रा गिरोह का नाम सामने आया था। उस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। रितेश सिंह को महेश मिश्रा का करीबी माना जाता है, संभवतः इसी वजह से उसपर भी हमला हुआ है. आज की घटना को उसी विवाद की कड़ी माना जा रहा है।


जेम्को मिश्रा बागान में रितेश सिंह पर अचानक हमला हुआ, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल रितेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो प्रकाश मिश्रा का नेटवर्क जेल के भीतर से भी सक्रिय है और उसकी गैंग लगातार शहर में दहशत फैलाने की कोशिश कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025


BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल

  28 Jun 2025


BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!

  20 Jun 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.