Publish Date: Wed, 17 Dec 2025 10:43 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुई फ्लैट में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह चोरी 6 दिसंबर को प्रवीण कुमार गोयल के फ्लैट में हुई थी। उनके लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फ्लैट का ताला तोड़ कर जेवरात और नकदी की चोरी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी का माल खरीदने वाला दुकानदार भी पकड़ा गया है। सभी को लिखा-पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी पीयूष पांडे के निर्देश पर डीएसपी सीसीआर और डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में सिटी एसपी की निगरानी में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र के उलियान निवासी शिवा महानंद (31) और विजय प्रसाद (36), सोनारी के रहने वाले राहुल वर्मा और प्रदीप को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल की गई ब्लू-ब्लैक रंग की होंडा मोटरसाइकिल और चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ जेवरात सोनारी थाना क्षेत्र के नया लाइन बी ब्लॉक निवासी राहुल वर्मा को बेचे गए थे, जिन्हें कदमा स्थित उसकी ज्वेलरी दुकान से जब्त किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सोनारी थाना अंतर्गत आदर्शनगर फेज-4 में दिनदहाड़े बंद घर में चोरी की एक अन्य घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस मामले में भी चांदी के जेवरात चोरी हुए थे, जिनमें से करीब 390 ग्राम चांदी के जेवर अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
BIG BREAKING : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, 600 श्रद्धालु घायल
28 Jun 2025
BREAKING : चांडिल डैम के 10 गेट एकसाथ खोले गए, 3109 क्यूमेक्स पानी का विकराल बहाव, नदियों में तबाही का अलर्ट!
20 Jun 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.