JAMSHEDPUR : टेल्को में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले अजय श्रीवास्तव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार


Publish Date: Sat, 17 Jan 2026 08:41 AM (IST)


 

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर सेरेंगबेड़ा बस्ती के रहने वाले अजय श्रीवास्तव हत्याकांड का टेल्को थाना पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। अजय श्रीवास्तव की हत्या 13 जनवरी की रात में कर दी गई थी और उसका शव टेल्को के रामकृष्ण मिशन स्कूल के पीछे फेंक दिया गया था।

पुलिस ने इस मामले में दो हत्यारोपियों सिद्धार्थ कुमार और राहुल कुमार सिंह उर्फ चीकू को गिरफ्तार किया है। सिद्धार्थ कुमार छोटा गोविंदपुर के ही शेष नगर का रहने वाला है। जबकि राहुल कुमार सिंह छोटा गोविंदपुर के ही डबल स्टोरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू के अलावा अजय श्रीवास्तव से लूटे गए 11 हजार 500 रुपए भी बरामद किए हैं। इसके अलावा, अजय श्रीवास्तव का मोबाइल, घटना को अंजाम देते समय आरोपी का जैकेट, मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का आरोपी का एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। लिखा-पढ़ी करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।



प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया कि अजय श्रीवास्तव ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का काम करता था। हत्यारोपी सिद्धार्थ कुमार इस काम में उसकी मदद करता था। दोनों के बीच पैसे को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसके बाद अजय श्रीवास्तव ने सिद्धार्थ कुमार की चांदी की चेन छीन ली थी। सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने घर गया तो उसकी मां ने पूछा कि चांदी की चेन कहां है। तब उसने सारी घटना बताई


। इस पर उसकी मां ने कहा कि थू है तेरे ऊपर। ऐसी नशेढी औलाद। यह कह कर उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद सिद्धार्थ अजय श्रीवास्तव से बदला लेने के चक्कर में घूम रहा था। कुछ दिन पहले अजय श्रीवास्तव, सिद्धार्थ और एक अन्य हत्यारोपी राहुल कुमार सिंह बैठकर नशा कर रहे थे। तभी अजय श्रीवास्तव ने राहुल कुमार सिंह से कहा कि जब तेरे पास खर्च करने की औकात नहीं है तो पीने खाने क्यों आ जाते हो।

राहुल कुमार सिंह को यह बात बेहद बुरी लगी। उसने अपने आप को अपमानित महसूस किया और अजय श्रीवास्तव से बदला लेने की फिराक में था। तभी सिद्धार्थ कुमार और राहुल कुमार सिंह ने मिलकर अजय श्रीवास्तव को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया और उसकी हत्या कर लाश टेल्को थाना क्षेत्र के रामकृष्ण मिशन स्कूल के पीछे फेंक दी थी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025


JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर

  05 Nov 2025


JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

  04 Nov 2025


रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

  09 Aug 2025


BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी

  01 Aug 2025


चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर

  07 Jul 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.