Publish Date: Wed, 24 Dec 2025 18:35 PM (IST)
जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में हुई फायरिंग और एक व्यक्ति के घायल होने की घटना में पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। 23 दिसंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग केस में लिप्त आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने दी है।
सिटी एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले 21 दिसंबर को कृष्णानगर क्षेत्र में हुई फायरिंग में बीरेन्द्र महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा था।
एसएसपी पीयूष पांडे के निर्देश पर सिटी एसपी के निर्देश पर डीएसपी सिटी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने खैरबनी रोड के पास जंगल में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान जंगल के अंदर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया। पिस्टल व कारतूस को विधिवत जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी बृजेश कुमार कामत उर्फ विभीषण है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह पिस्टल उसे उसके साथी लोकनाथ ठाकुर उर्फ पुकी ने जरूरत पड़ने पर रखने के लिए दी थी। लोकनाथ ठाकुर की अगस्त 2024 में उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से यह हथियार आरोपी बृजेश के पास ही था।
इस मामले में गोविन्दपुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर
20 Feb 2026
वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता
19 Feb 2026
मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा
17 Feb 2026
डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण
31 Jan 2026
JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
19 Jan 2026
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.