JAMSHEDPUR : POLICE ने किया पति की हत्या की साजिश का खुलासा‚ 3 को गिरफ्तार कर भेजा जेल


Publish Date: Thu, 20 Nov 2025 17:43 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पति की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा घटनाक्रम 14 नवंबर को जावेद खान और उसकी पत्नी हीना के बीच हुए विवाद से शुरू हुआ था, जिसके बाद स्थिति हिंसक मोड़ लेती चली गई।

14 नवंबर को हुए झगड़े के दौरान हीना ने अपने साथी लेधा को बुलाया और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर पति जावेद खान पर जानलेवा हमला करने की योजना बनाई। इसी क्रम में फायरिंग की गई, जिसके बाद जावेद ने परसुडीह थाना में केस दर्ज कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार निगरानी में जुटी रही।

20 नवंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खासमहल के किताडीह गाड़ीवान पट्टी स्थित मुरूम मैदान में कुछ लोग जावेद की हत्या की ताजा योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिट्टू शर्मा, मो० शाहबाज उर्फ भोंदु और राहुल कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गए। तलाशी में पुलिस को दो पिस्टल, दो मैग्जीन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।मो० शाहबाज के पास से सिल्वर रंग का आयरन पिस्टल और मैग्जीन, बिट्टू शर्मा के पास काले रंग का पिस्टल और मैग्जीन, जबकि राहुल कुमार के पास रियलमी Narzo मोबाइल फोन पाया गया।

एसपी सिटी के अनुसार मो० शाहबाज उर्फ भोंदु पहले भी बर्मामाइन्स थाना में कई मामलों में नामजद है, जिनमें फायरिंग और मारपीट के कांड शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में बागबेड़ा निवासी बिट्टू, रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी का मो० शाहबाज और राहुल कुमार शामिल हैं। तीनों के खिलाफ परसुडीह थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ने का दावा कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के तहत बड़ी कार्रवाई, कीताडीह–खासमहल रोड पर 32 दुकानों व मकानों पर चला बुलडोजर

  20 Feb 2026


वार्ड 13 में बदलाव की बयार, किरण कुमारी ने झोंकी ताकत... कहा – मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता

  19 Feb 2026


मानगो नगर निगम चुनाव 2026 : वार्ड 13 में किरण कुमारी का जनसंपर्क तेज, महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल सिस्टम का वादा

  17 Feb 2026


डिवाइन मिशन स्कूल, हितकू, नरवा, सुंदरनगर, जमशेदपुर में मां छात्रावास का हुआ लोकार्पण

  31 Jan 2026


JAMSHEDPUR : डीजे बजाने को लेकर डिमना लेक में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

  19 Jan 2026


झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति

  09 Jan 2026


BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर

  25 Dec 2025


JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

  23 Nov 2025


BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर

  17 Nov 2025


BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल

  06 Nov 2025

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.