Publish Date: Thu, 18 Sep 2025 18:01 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से छीनी गई सोने की चैन व काले रंग की बुलेट बाइक बरामद किया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि बीते 15 सितंबर को वादिनी स्वर्णली कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि काले रंग की बुलेट बाइक पर सवार दो युवक उसके गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो गए थे। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने पारडीह।मानगो क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी में शाहबाज शेख उर्फ शाबू (23) और साजिद शेख उर्फ अमान बिल्ला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 16 जुलाई 2025 को भी बाराद्वारी दत्ता डेकोरेटर के पास चैन स्नैचिंग की थी और छीनी गई चैन को वसीम अकरम उर्फ चंदू को 11,000 रुपये में बेच दिया था।
पुलिस ने वसीम अकरम को भी गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर सोने की चैन और स्नैचिंग में प्रयुक्त काले रंग की बुलेट बाइक बरामद की गई। सिटी एसपी ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। शाहबाज पर बर्मामाइन्स और आजादनगर थानों में लूट के केस दर्ज हैं, जबकि साजिद पर बर्मामाइन्स, साकची और मानगो थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला: थानों से 212 मुंशी हटाए गए, डीजीपी ने रद्द की पूर्व प्रतिनियुक्ति
09 Jan 2026
BREAKING : अपराधी विजय तिर्की की चांडिल में मुर्गा लड़ाई के दौरान गोली मारकर ह'त्या, पढ़े पूरी खबर
25 Dec 2025
JAMSHEDPUR : समुद्री जीव की तस्करी का भंडाफोड़, साकची के होटल विराट से वन विभाग की टीम ने लाखों का कोरल किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
23 Nov 2025
BREAKING : बांग्लादेश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी, पूर्व गृह मंत्री और पुलिस आईजी को मौत की सजा, पढ़े पूरी खबर
17 Nov 2025
BREAKING : मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
06 Nov 2025
JAMSHEDPUR : डिमना चौक में बन रहा “फ्लाईओवर” बना लोगों के लिए मुसीबत, बिना अनुमति के देर रात तक सड़क जाम, नशे में धूत दिखे कर्मचारी, पढ़े पूरी खबर
05 Nov 2025
JAMSHEDPUR : घोड़ाबांधा में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कई गाड़ियां धू-धू कर जलीं, मची अफरातफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
04 Nov 2025
रक्षा बंधन 2025 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त
09 Aug 2025
BREAKING : सोनारी के दोमुहानी डोबो पूल से भूइयांडीह की युवती लगाई छलांग, खोजबीन जारी
01 Aug 2025
चाईबासा : सिगरेट पीने के आरोप में जनसेवक सस्पेंड, कार्यालय में सिगरेट पीते वीडियो हुआ था वायरल, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हुई करवाई, पढ़े पूरी खबर
07 Jul 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.