Publish Date: Fri, 09 May 2025 14:35 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर के ओलीडीह थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना ओलीडीह थाना अंतर्गत दर्ज कांड संख्या-88/25 से संबंधित है, जिसमें अनुसंधान के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
गिरफ्तारी 09 मई 2025 को छापामारी दल की मदद से की गई। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा गोली बरामद की है। साथ ही प्राथमिकी अभियुक्त रुपेश दुबे के पास से तीन अतिरिक्त अवैध देशी कट्टे भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, रूपेश दुबे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
1. रूपेश दुबे उर्फ राहुल (उम्र 26 वर्ष)
पिता: आनंद भूषण दुबे
निवासी: शंकोसाई रोड नं०-4, खडियावस्ती, थाना-ओलीडीह, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
2. शांतनु कुमार (उम्र लगभग 24 वर्ष)
पिता: परमात्मा शर्मा
निवासी: हाउस नं०-05, रोड नं०-04ए, हिलव्यू कॉलोनी, डिमना रोड, थाना-एम.जी.एम., जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
3. नन्दलाल सिंह उर्फ बंटी (उम्र 20 वर्ष)
पिता: गुरुदेव सिंह
निवासी: रिपीट कॉलोनी, सिद्ध-कान्हु स्कूल के समीप, थाना-ओलीडीह, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
बरामद हथियार:
देशी पिस्टल: 01
देशी कट्टा: 03
जिंदा गोली: 04
ओलीडीह थाना पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों से पूछताछ कर अन्य सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है।
BIG-BREAKING : भारत पाकिस्तान तनाव पर बड़ा अपडेट, दोनों देशों के बीच सीजफायर, पढ़े पूरी खबर
10 May 2025
BREAKING : 54 साल बाद पहली बार, "भारत" पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार, "7 मई" को मॉक ड्रिल, बजेगा चेतावनी का सायरन, 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुआ था ऐसा
06 May 2025
BREAKING : बेतिया पुलिस लाइन में फायरिंग, सिपाही को एक के बाद एक मारी 11 गोली
20 Apr 2025
JAMSHEDPUR : तेज रफ्तार माल लदा टेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा... बड़ी घटना टली.
15 Apr 2025
JAMSHEDPUR : ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल.....
11 Apr 2025
प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सामाजिक प्रेरणा देता हैं : बन्ना गुप्ता
08 Apr 2025
JAMSHEDPUR-BREAKING : ट्रैफिक चेकिंग को लेकर डीएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश... जाने क्या है निर्देश...
27 Mar 2025
भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप से डोली घराती... घरों से बाहर निकले... लोग...
21 Mar 2025
JHARKHAND : मंत्रीजी का FACEBOOK पेज हो गया हैक... डाले जा रहे आपत्तिजनक VIDEO... साईबर थाना में शिकायत... पढ़े पूरी खबर
21 Mar 2025
BREAKING : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक्शन मोड में कहा.... शरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए... और उचित कार्रवाई की जाएं... पढ़े पूरी खबर
13 Mar 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.