Publish Date: Sat, 30 Nov 2024 14:59 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू से मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने आर्म्स पैडलर गोविंद शर्मा और गोपाल साव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के ठिकाने से एक देसी पिस्टल और हथियार बनाने के औजार भी बरामद किए गए हैं। डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद ने शनिवार को इस मामले का खुलासा किया।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई.....
डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दाईगुट्टू में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इसके बाद पुलिस ने ग्राहक बनकर गोविंद से संपर्क किया और उसके घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल और हथियार बनाने में उपयोग होने वाला सामान बरामद किया गया।
45 हजार में हुई थी डील......
जांच में पता चला कि गोविंद हथियार बनाने का काम करता था, जबकि गोपाल हथियार बेचता था। गोपाल ने 45 हजार रुपए में एक ग्राहक से हथियार की डील की थी और गोविंद से 30 हजार में पिस्तौल खरीदने की बात की थी। गोविंद को एडवांस के रूप में 2 हजार रुपए भी दिए गए थे।
आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल.....
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि गोविंद पहले भी हथियार बनाने और बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। वर्ष 2018 में उसे इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, गोपाल पर भी मारपीट समेत अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसे यह हथियार बेचा जाना था।
JAMSHEDPUR : मानगो के ट्रक चालक दिलीप यादव का चेन्नई में नहाने के दौरान डूबने से मौत... घर पर पसरा मातम....
01 Mar 2025
ROAD-ACCIDENT : मानगो के रहने वाले युवक की महाकुंभ से लौटते हुए औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत...
20 Feb 2025
JAMSHEDPUR : प्रेमी के घर के सामने आग लगाने वाली युवती की मौत.. आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी के भाई को पीटा.
19 Feb 2025
MEDIA-CUP : जुबिली ने डिमना को और कालीमाटी ने दोमुहानी को हराया
19 Feb 2025
SEX-RECKET : स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट... का पुलिस ने किया भंडाफोड़... नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग..... 4 गिरफ्तार... पढ़े पूरी खबर
09 Feb 2025
DELHI-ELECTION-RESULT : रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार... अरविंद केजरीवाल.. सीएम आतिशी.. मनीष सिसोदिया और अवध ओझा पीछे...
08 Feb 2025
JAMSHEDPUR : गोलमुरी के टूइलाडुंगरी में नगद व जेवरात सहित 15 लाख की चोरी... जांच में जुटी पुलिस
07 Feb 2025
BIHAR-BREAKING : ऑर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ डांस कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या..
05 Feb 2025
आश्चर्यजनक : पहले से ही 6 बच्चे की मां... अब गर्भाशय में 13 बच्चे पलने की बात सामने... पढ़े पूरी खबर
05 Feb 2025
ससुर ने लौटा दी बारात...चोली के पीछे क्या है... गाने पर दूल्हा को डांस करना पड़ा महंगा...
04 Feb 2025
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.